गुरुवार, 12 मार्च 2015

मेरी ख़ुशी


आसमान में उड़ते उड़ते  
बादलों के संग अठखेलियाँ करने लगी  …  
तब, 
उधर से गुजरती एक चिड़िया बोली 
अरे, तुम !!
मैंने कहा, हाँ …  
आज मैं बहुत खुश हूँ। 

अब 
मैं बूंदो से दोस्ती करूंगी, 
पुरवैया मेरी सहेली बन गई है,  
अनजान रास्तों पर कूदूंगी फाँदूंगी  …
अमरुद के पेड़ पर चढ़ अमरुद तोड़ूँगी, 
झुकी टहनियों से लटकूँगी, 
अमावस रात में चाँद ढूँढूँगी,

और   

सदियों से जमी बर्फ बनकर पिघलूंगी … 

-  निवेदिता दिनकर  

पेंटिंग  : साभार गूगल 

2 टिप्‍पणियां: